पेचिश में क्या नहीं खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 19th Dec 2022 : 12:47

पेट कर रहा है परेशान तो खाएं ये 7 चीजें, दूर होगी हर समस्या

गर्मियां शुरू होते ही पेट की समस्याएं भी शुरू हो जाती हैं। ठीक से पाचन न हो पाने के कारण या खानपान में गड़बड़ी के कारण पेट दर्द, पेचिश, कब्ज और गैस की समस्याएं शुरू हो जाती हैं। अगर आपका पेट अच्छी तरह साफ नहीं होता है, तो आपको कई तरह की बीमारियों
गर्मियां शुरू होते ही पेट की समस्याएं भी शुरू हो जाती हैं। ठीक से पाचन न हो पाने के कारण या खानपान में गड़बड़ी के कारण पेट दर्द, पेचिश, कब्ज और गैस की समस्याएं शुरू हो जाती हैं। अगर आपका पेट अच्छी तरह साफ नहीं होता है, तो आपको कई तरह की बीमारियों का खतरा होता है। गर्मी के मौसम में कई बार कुछ भारी, मसालेदार या गैस बनाने वाली चीजें खा लेने के बाद पेट की समस्याएं शुरू हो जाती हैं। ऐसे में अगर आप इन आहारों का सेवन करेंगे, तो पेट जल्दी ठीक होगा और पेट की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
जीरा खाएं
अगर आपको बार-बार दस्त (पेचिश) हो रहे हैं, तो एक चम्मच सूखा जीरा चबाकर खाएं और फिर पानी पी लें। इसके अलावा आप दही में भुने जीरे का पाउडर मिलाकर भी खा सकते हैं। इससे आपको पेट दर्द और पेचिश से छुटकारा मिलता है।
प्रोबायोटिक्स वाले आहार खाएं

पेट का इंफेक्शन होने पर दर्द, पेचिश और उल्टी की समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप प्रोबायोटिक्स वाले आहार खाएंगे, तो पेट का इंफेक्शन ठीक हो जाएगा और इन समस्याओं से राहत मिलेगी। प्रोबायोटिक्स वाले आहारों में दही, योगर्ट, सिरका, अचार, चीज़ आदि का सेवन कर सकते हैं। इससे पेट में अच्छे बैक्टीरिया जाते हैं और खराब बैक्टीरिया को खत्म करते हैं, जिससे शरीर से जहरीले पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर का पंचन तंत्र दुरुस्त होता है।


अदरक भी है फायदेमंद
अगर आप पेट में इंफेक्शन के कारण पेट दर्द, बार-बार दस्त और उल्टी आदि की समस्या से परेशान हैं, तो अदरक भी आपके लिए बहुत फायदेमंद है। इसके लिए एक चम्मच अदरक के रस को पिएं और 2 घूंट पानी पी लें। अगर आपको अदरक का रस पीने में समस्या है, तो अदरक को पानी में उबालकर अदरक का पानी पी लें। पेट की सभी समस्याएं तुरंत दूर हो जाएंगीं।
खूब पानी पिएं

दस्त होने या पेट की समस्या होने पर आमतौर पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसलिए भरपूर पानी पिएं और तरल चीजें जैसे- जूस, सब्जियों का रस, नींबू-पानी, नारियल का पानी, नमक-चीनी का घोल आदि लें। गाजर का जूस भी पेट की समस्याओं में फायदेमंद होता है। अगर आपके शरीर में पर्याप्त पानी रहेगा, तो आपको पेट जल्दी ठीक होगा।
साबुत अनाज खाएं

पेट की समस्याएं ज्यादातर खानपान की गड़बड़ी के कारण होती हैं। इसलिए ऐसी चीजें खाएं, जो आपकी आंतों से गंदगी और वायरस को निकाल दें। इसके लिए फाइबरयुक्त आहार जैसे- मोटे अनाज, कॉर्न, गेंहू, कच्चा सलाद, फल और सब्जियां खाएं। इससे पेट में जमा वारयस मल के साथ बाहर निकल जाएंगे और आपको पेट की समस्या से जल्दी छुटकारा मिलेगा। साबुत अनाज में फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और पानी की अधिकता होती है।
बेल का शर्बत पिएं

बेल का शर्बत पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका कारण यह है कि बेल में फाइबर भरपूर होता है। बेल का शरबत काफी गाढ़ा होता है इसलिए ये पेट को बांधने का काम करता है। अगर आप पेट दर्द और दस्त की समस्या से परेशान हैं, तो एक ग्लास बेल का शर्बत पिएं। लेकिन ध्यान रखें कि इसमें चीनी की मात्रा ज्यादा न हो।


पुदीने का रस
पेट दर्द के वक्त पुदीने का सेवन करने से तुरंत आराम मिलता है। सर्दियों के वक्त अगर किसी को पेट से संबंधित कोई भी दिक्कत हो तो उसे सबसे पहले पुदीने का ही सेवन करना चाहिए। जिन लोगों को पाचन संबंधी दिक्कत रहती है उनके लिए भी पुदीने का सेवन लाजवाब है। क्योंकि पुदीने में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाचन क्रिया को सुधारने में काफी मदद करते हैं।
कब दिखाएं डॉक्टर को

आमतौर पर पेट की समस्याएं इन घरेलू उपायों से ठीक हो जाती हैं मगर यदि आपको 3-4 घंटे में आराम न मिले, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। कई बार जब संक्रमण ज्यादा बढ़ जाता है, तो घरेलू नुस्खों के बजाय एंटीबायोटिक दवाओं से ही ठीक होता है। अगर लक्षण गंभीर हैं, तो डॉक्टर कुछ जरूरी जांच कराते हैं। अल्ट्रासाउंड और खून टेस्ट के जरिए देखा जाता है कि कहीं लिवर पर ज्यादा असर तो नहीं पड़ा। उसके बाद जरूरी दवा लिखी जाती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info